सेवानिवृत कर्मी को नगर परिषद ने दी भावभीनी विदाई!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

नगर परिषद कर्मी के सेवानिवृति होने के उपरांत कार्यालय नगर परिषद मोकामा मे दी गयी भावभीनी विदाई :: आज नगर परिषद मोकामा के कर्मी राजेंद्र प्रसाद के सेवानिवृत होने के उपरांत विदाई दी गयी। इस कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी द्वारा ससम्मान भेंट देते हुए उनकी भावभीनी विदाई की गयी। मोके पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बताया गया आदेशपाल कार्यालय मे आदेशपाल के पद पर कार्यरत थे, इनका आज सेवाकाल 28 साल कार्य करने के उपरांत समाप्त हो गया है। इनके सेवानिवृति पर उनके स्वस्थ्य जीवन क़ी कामना क़ी जाती है। विदाई उपरांत राजेंद्र प्रसाद को कार्यपालक पदाधिकारी के वाहन से ससम्मान उनके घर तक पहुंचाया गया।मोके पर मुन्ना सिंह, महेश सिंह, सुरेन्द्र कुमार, राहुल रंजन, कार्यालय कर्मी, गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिक आदि उपस्थित दिखे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें