100 वर्षीय समाजसेवी महिला के निधन से ग्रामीणों में शोक की लहर।

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

गढ़हरा में 100 वर्षीय समाजसेवी महिला के निधन से ग्रामीणों में शोक की लहर।

बरौनी

स्वतंत्रता सेनानियों के सहयोगी रहे कील गढ़हरा निवासी स्व बाल गोविंद राय की धर्मपत्नी 100 वर्षीय प्रेमलता देवी का निधन की खबर सुनते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौर गई।ग्रामीणों के अनुसार स्वराष्ट्र की कामना के उद्देश्य से स्वतंत्रता सेनानी के कार्यों में सहयोग करने वाली समाजसेवी महिला के निधन से पूरे गढ़हारा एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों,सामाजिसेवियों, बुद्धिजीवियों ने शोक जताया।उनके पुत्र विजय कुमार राय,सुबोध राय, अमित कुमार,समाजसेवी रामअनुग्रह शर्मा,जलेस के राज्य सचिव कुमार विनिताभ,वार्ड पार्षद पंकज मिश्र,पूर्व मुखिया,गोपीनाथ साह,शिव शंकर प्रसाद,संजय कुमार सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।लोगों को मृतक के पति स्वतंत्रता सेनानी बाल गोविंद राय याद आने लगी।बुजुर्गों ने बताया कि राष्ट्रीयता के भाव से स्थानीय जय गोविंद राय और केशव मिश्र जैसे जंग बहादुर बाबू के सहयोगी खादी ग्राम उद्योग,भूदान सर्वोदय आंदोलन से जुड़ कर बाहर रहने लगे थे।ये सभी प्रेरणा स्रोत हैं।जो गढ़हरा में वर्षों से कार्यरत समाज सेवा परिषद पुस्तकालय ऊर्जावान युवाओं का केंद्र था।सामाजिक सांस्कृतिक संस्था जलेस के प्रसिद्ध साहित्य सेवियों के अलावा भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह,डॉ अनुग्रह नारायण सिंह,राम चरित्र सिंह,छआचार्य बद्रीनाथ वर्मा और स्व जगपाल चौधरी जैसे प्रांतीय स्तर के नेताओं के आगमन से गढ़हरा की राजनीतिक चेतना सदैव जागृत तथा सजीव रहती थी।उपस्थित सभी लोगों ने मृतक समाजसेवी के आवास पर पहुंचकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

Join us on:

Leave a Comment