प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ के पेड़ से गिरकर ताड़ी उतारने वाले की मौत हो गई। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत तीन की है। मृतक की पहचान उक्त पंचायत के वार्ड 14 निवासी स्व० बनारसी चौधरी के 42 वर्षीय पुत्र रामविलास चौधरी के रूप में की गई है । बताया जाता है कि रामविलास चौधरी आज गांव के बाहर ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा था तभी वह अचानक पेड़ से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है , परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक को दो बेटी तथा दो बेटा है इसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मंझौल थाना पुलिस को भी दी गई है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग की है।
बाईट- मुखिया प्रतिनिधि




