प्रेमचंद की 142 वीं जयंती पर पुस्तक लोकार्पण!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के सूरज भवन में प्रेमचंद की 142 वीं जयंती पर पुस्तक लोकार्पण किया गया किरणें धूप की ‘ दोहा संग्रह पुस्तक का विमोचन सह समीक्षा किया गया। यह आयोजन प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा मुंशी यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेमचंद्र की तस्वीर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि किया। प्रगतिशील लेखक संघ की जिला उपाध्यक्ष मुकुल लाल द्वारा रचित चुप है किरणें धूप की ‘ पुस्तक का विमोचन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मिथिला विश्वविद्यालय के हिंदी के शिक्षक डा चंद्रभानु सिंह , प्रगतिशील लेखक संघ के जिला अध्यक्ष सीताराम सिंह प्रभंजन , जनवादी लेखक संघ के भगवान प्रसाद सिन्हा , मुकुल लाल ने संयुक्त रुप से किया गया l इस अवसर पर एलएनएमयू हिंदी विभाग के शिक्षक डॉक्टर चंद्र भानु प्रसाद सिंह ने मुकुल लाल द्वारा लिखित पुस्तक की सारगर्भित समीक्षा प्रस्तुत की l उन्होंने कहा कि मुकुल लाल ने स्त्री विमर्श का एक नया अध्याय लिखा है l वर्तमान समाज में स्त्रियों का सबसे बड़ा शोषक स्त्री है। इस बात का रेखांकन इस पुस्तक में किया गया है l यह पुस्तक भारत की साझी संस्कृति एवं समन्वय के प्रस्फुटन का प्रतीक है l यह पुस्तक एक साथ समसामयिक यथार्थ एवं मानव जीवन के अन्य पक्षों को भी उद्घाटित करती है l

Join us on:

Leave a Comment