बालू पर प्रतिबंध को लेकर पटना में मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार :-

– पटना सिटी मज़दूरों ने बिहार में बालू पर प्रतिबंध के विरोध में किया विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी। आम आदमी (आप), बिहार के तत्वाधान में रविवार को नून का चौराहा में मजदूरों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आप नेता अरविंद कुमार पंकज ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्ती लेकर रोटी ” दो-रोटी दो ” , का नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने हाथ में करनी, वसूली एवं पट्टा भी ले रखा था।

प्रदर्शन के दौरान आप नेता अरविंद कुमार पंकज ने कहा बालू बंद करना नितीश कुमार का तानाशाही रवैया है जिसके चलते बालू पर आधारित न जानें कितने मजदूर व कामगार बेरोजगार हो गए हैं।

पटना जोन के प्रभारी उमा दफतुआर ने कहा की कि नीतीश कुमार ने बालू बंद करके निर्माण कार्य में लगे बिहार के लाखों मजदूरों के पेट पर लात मारी है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी सड़क से संसद तक मजदूरों की आवाज़ उठाएगी। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए बिहार सरकार से मांग की है कि बालू पर से पाबंदी को तत्काल हटाई जाए नहीं तो बिहार के मजदूर “रोटी दो, नहीं तो जेल” नामक कार्यक्रम चलाएगी और बिहार की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने मजदूरों की खस्ता हालात को देखते हुए बिहार सरकार से मांग की है कि जब तक बिहार में बालू बंद है तब तक प्रत्येक मजदूर को दो दो लाख रूपए बिना ब्याज के बिहार सरकार उपलब्ध कराए।

आप के प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा ने कहा की मजदूरों की स्थिति को देखते हुए उनके बाल बच्चों के पढ़ाई लिखाई का खर्च बिहार सरकार से उठाने की मांग की है। वही मजदूर नेता देवी दयाल तथा मो. सलीम रजा ने कहा कि बालू बंद होने से मेरे और मेरे परिवार की स्थिति भयावह हो गई है। उन्होंने कहा कि कई मजदूर कर्ज़ लेकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। गोपाल प्रसाद ने कहा कि अगर मजदूरों के वृद्ध माता पिता का इंतकाल हो जाता है तो उनके पास न तो कफन खरीदने का पैसा है और ना ही दाह संस्कार करने का पैसा। विरोध-प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पटना साहिब विधानसभा के संपर्क सूत्र मो. असलम, बिरजू दास, मो. इरफान अंसारी सहित सैंकड़ों मजदूर मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment