मोकामा :- ऑटो लेकर भाग रहा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा के मरांची थाना को बड़ी सफलता मिली है, ऑटो लेकर भाग रहे बदमाश को मरांची थाना द्वारा थाना क्षेत्र के गाँधी टोला के पास
NH 80 पर से गिरफ्तार कर लिया.
मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की उन्हें गुप्त सुचना मिली थी की लखीसराय के कवईया थाना क्षेत्र से एक बदमाश ऑटो चुराकर फरार हो गया है, थानाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारीयों और कर्मियों के साथ NH 80 की नाकेबंदी कर ऑटो समेत बदमाश को घर कर पकड़ लिया और गिरफ्तार कर थाने ले आई.
ऑटो मालिक को इसकी सुचना दे दी गई है.
पुलिस ने बताया की गिरफ्तार बदमाश की पहचान मंगल कुमार पिता वीरेंद्र महतो, निवासी मोकामा घाट के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मोकामा के कौआ भोग में अपने रिश्तेदार के यहाँ रहता है. पुलिस के अनुसार ये पहले भी कई मामलों में जेल जा चूका है वहीं पुलिस इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जूटा रही है.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें