आरोग्य की दिशा में एक और कदम, हेल्थ और वेलनेस सेंटर!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में योग विधा से लोगों को तन और मन स्वस्थ कर परम आनंद देने का काम करेंगे सूजा गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के योग चिकित्सालय कक्ष इसका उद्घाटन सदर पीएचसी प्रभारी डाॅ दिवाकर सिंह ने किया यह केंद्र बेगूसराय सदर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सूजा गांव में बिहार सरकार के निर्देश पर योग चिकित्सा कक्ष खोला गया है उद्घाटन मौके पर पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ दिवाकर सिंह और योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया इस अवसर पर रोगियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सम्बोधित किया। इस योग चिकित्सा कक्ष में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के पोषक क्षेत्र के सभी नागरिकों को मधुमेह, गठिया, दमा, सायटिका, चर्मरोग, लकवा, ह्रदय रोग, सायनस समेत सभी प्रकार के असाध्य बीमारियों का इलाज योग चिकित्सक आरती कुमारी द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर हेल्थ कोर्डिनेट पदाधिकारी खुशबू कुमारी,योगाचार्य गुड़ाकेश,सदर पीएचसी बीएमसी पवन ठाकुर, डाटा ओपरेटर संजय कुमार, एएनएम अर्पणा भारती, सुनीता कुमारी, आशा फैसिलेटर नीलम कुमारी, पवन कुमार, रौशन कुमार, योग चिकित्सक दानवीर कुमार एवं आशा बहुओं में कौशल्या देवी, पिंकी कुमारी, बेबी कुमारी, गुड्डी कुमारी, मन्ती देवी, रेणु कुमारी, सुनीता देवी, आंगनवाड़ी सेविका वसुंधरा देवी, शशिभूषण झा, महेन्द्र साह, संजय सिंह, पंकज साह, मीरा देवी, खुशबू देवी, वीणा देवी, सरिता देवी, आरती देवी समेत पचास ग्रामीणों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन सीएचओ खुशबू कुमारी ने किया तथा योग चिकित्सक आरती कुमारी को माला पहनाकर स्वागत किया।

Join us on:

Leave a Comment