जिले के 25 पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य में लाए तेजी- उप विकास आयुक्त!

SHARE:

जहानाबाद से पंकज कुमार।

उप विकास आयुक्त परितोष कुमार) के द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज 2 के तहत ODF- S & ODF- Plus की समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान पूर्व में बने शौचालय का शत प्रतिशत उपयोग एवं शौचालय विहीन परिवारों को लाभान्वित करने हेतु जल्द से जल्द ODEP तैयार कर 15 अगस्त तक शत प्रतिशत IHHL का एंट्री ( LSBA /SBM G पोर्टल पर) करने का निदेश सभी प्रखंड समन्वयक को दिया गया ।
समीक्षा के क्रम में जिले के 25 पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य में तेजी लाने हेतु सभी प्रखंड समन्वयक को निदेेश दिया गया, साथ ही एकसप्ताह के अंदर शेष सभी पंचायतों में सामान खरीददारी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए घर घर कचरा उठाव कार्य करने का निदेश दिया गया । शेष 4 पंचायत पर्यवेक्षक का चयन जल्द करने और उन्हें प्रशिक्षित करते हुए कार्य में गति प्रदान करने का निदेश दिया गया है ।
सभी लक्षित 25 पंचायतों में से कुल 14 पंचायतों का NOC अप्राप्त है वैसे पंचायतों / प्रखंडो को जल्द NOC भेजने का निदेश दिया गया है । तथा सहायक एवं सभी कनीय अभियंता को शेष 11पंचायतों में सोमवार तक WPU निर्माण पूर्ण करने का निदेश दिया गया ताकि पंचायतों में उत्पन्न अजैविक अपशिष्ट को Rycycle,reuse , और शेष बचे अपशिष्ट का सही से निस्पादन किया जा सके।
वित्तीय वर्ष 2021- 22 में लक्षित कुल 63 पंचायतों का AIP / DPR बनाया जाना है जिसमे से 40 का AIP पूर्ण है पूर्ण AIP को प्रखंड से अनुमोदित करते हुए 3 दिनों के अंदर जिला कार्यालय में समर्पित करने का निदेश सभी प्रखंड समन्वयक को दिया गया ।
LWM के तहत बनने वाले सामुदायिक परिसंपतियो ( सोक पीट / लीच पीट , जंक्शन चैंबर , ज्वाइंट चैंबर ) का कार्य अगले सप्ताह तक पूर्ण करने हेतु सहायक अभियंता के साथ ही साथ सभी अभियंता ( मनरेगा) को निदेेश दिया गया।
बैठक में निदेशक लेखा स्व नियोजन -सह- सचिव DWSC ,
जिला समन्वयक माधवेंद्र कुमार , जिला सलाहकार ( SLWM ) पिंकू कुमार के साथ ही साथ सहायक अभियंता सभी कनीय अभियंता (मनरेगा) एवं सभी प्रखंड समन्वयक प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment