कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
बांका—–
वरीय उपसमाहर्ता, बांका की अगुवाई में जिला आय व्यय अनुश्रवण टीम के द्वारा बांका जिले में पर्यटन विभाग के द्वारा संचालित सभी 8 पर्यटन सुविधा केंद्रों की मानक के हिसाब से गहन जांच की गई।इस जांच में एजेंसी/सर्विस प्रोवाइडर के तरफ से कई खामियां पाई गई।जिलेबिया (G+1)वे साइड एमेनिटीज में तमाम व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त मिली।परिसर और शौचालय में गंदगी पाई गई।तत्काल सेन्टर मैनेजर को फटकार लगाते हुए इसे साफ करने को निर्देशित किया गया।लुलहा शिवलोक में भी 150 कॉट के जगह पर 134 कॉट मिले।सबसे बड़ी शिकायत सुइया रेन शेल्टर और वे साइड एमेनिटीज सुइया सेन्टर पर मिला।यहां कांवरियों के द्वारा बताया गया कि बिजली कटने पर जनरेटर से बिजली की आपूर्ति नही की जाती है, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित होती है और गर्मी में पंखा भी नही चलाया जाता।वरीय उप समाहर्त्ता ने इस शिकायत की तत्काल जांच की और श्रद्धालुओं की शिकायत सही पाई गई।वे साइड एमेनिटीज सुइया में जनरेटर से पंखे का कनेक्शन ही नही था।मौके पर मौजूद कनीय अभियंता श्री ओम प्रकाश को इसे तत्काल ठीक करने को कहा।मौके पर यह मामला प्रकाश में आया कि एजेंसी के द्वारा विभिन्न केन्द्रों को जनरेटर के संचालन हेतु प्रयाप्त मात्रा में डीजल की आपूर्ति नहीं की जाती है।इस बात को गम्भीरता से लेते हुए उप समाहर्ता ने मौके पर उपस्थित आय व्यय समिति के सदस्य-सह वरीय लेखा सहायक राकेश कुमार को निर्देश किया कि इस बिंदु को प्रमुखता से दर्ज करें जिससे दी गई सुविधा के हिसाब से एजेंसी को पैमेंट किया जाएगा।मिनी कैफेटेरिया टंकेश्वर में भी बिजली कटने पर डीजल के अभाव में जेनेरेटर बन्द पाया गया।ततकाल एजेंसी के कर्मी को चेतावनी दी गयी कि बिजली कटने की स्थिति में जनरेटर से बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो ताकि 24×7 बिजली उपलब्ध रहें और श्रद्धालुओं को किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।




