सिकहरणा नदी के बढ़ते जलस्तर से कटाव, निरिक्षण को पहुँचे अधिकारी!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-


मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के शुकुल पाकर पंचायत में नदी का
कटाव जारी!

पुर्वी चम्पारण ज़िले के मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के सिकरहना नदी में बढ़ते जल स्तर व तेज धारा के चलते प्रखंड के शुकुल पाकड़ पंचायत के बेलवतिया व कचहरिया टोला में नदी कटाव कर रही है।जिसका निरीक्षण जल संसाधन विभाग के एसडीओ,मुखिया असफाक आलम,जेई ने किया। अधिकारियो ने बताया कि आवश्यक कदम उठाया जाएगा।बता दे कि गांव में दर्जनभर लोगों का घर नदी अपने आगोश में ले लेगी। पीड़ित कई लोग घर के बाहर रहने को विवश हो जाएंगे।लोगों के सामने भयावह स्थिती उत्पन्न हो गई है।वहीं नदी किनारे बसा गांव में सिकरहना नदी अपना कटाव तेज कर दी है। जिससे दर्जन भर के करीब लोगों का मकान कटाव से नदी में विलीन हो जाएगा। तेज कटाव को देख स्थानीय लोग अपने मकान की सामग्री को बचाने में लगे है। नदी जिस गति से कटाव कर रही तो अंदेशा है कि भारी संख्या में लोगों के मकान को अपने आगोश में ले लेगी। कई मकान पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है। नदी के कटाव को देख ग्रामीणों में दहशत का आलम है। ब्रह्मदेव सहनी,मनोज सहनी, रवि पटेल सहित कई लोगों ने बताया कि गांव के लोग नदी के कटाव की समस्या से दहशत व बेचैन है।लेकिन अब तक कटाव निरोधक कार्य पूरा नहीं किया गया है। हमलोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय मुखिया असफाक आलम ने बताया कि नदी से हो रही कटाव की सूचना पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी आए है और निरीक्षण किया है। पीड़ितों का हर संभव मदद किया जाएगा।
बाइट :—- मखान साहनी,ग्रामीण,
बाइट :—- मो.मुन्ना

Join us on:

Leave a Comment