9 से 14 अगस्त तक घर घर फहराया जायेगा तिरंगा एवं पदयात्रा-कांग्रेस!

SHARE:

मनोज कुमार :-

  • अगस्त क्रांति आजादी के 75 वें वर्षगाठ पर 09 अगस्त से 14 अगस्त तक घर, घर में राष्ट्रीयध्वज फहराने एवम् पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा _ कांग्रेस *
    गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देशन में अगस्त क्रांति आजादी के 75 वें वर्षगाठ पर घर, घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवम् 09 अगस्त से 14 अगस्त के बीच 75 किलोमीटर का पदयात्रा आयोजित किया जाएगा।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विद्या शर्मा, युगल किशोर सिंह, शशिकांत सिन्हा, मिथिलेश सिंह, अमरजीत कुमार , टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, विनोद उपाध्याय, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार राम, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, आदि ने कहा की कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से लगातार 75 वर्षो से अगस्त क्रांति मानते आ रही है, तथा इस वर्ष 09 अगस्त से 14 अगस्त के बीच घर, घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने एवम् 75 किलोमीटर पदयात्रा आयोजित किया जाएगा।
    नेताओ ने कहा की आज देश की सत्ता में बैठे लोग जिन्हें आजादी की लड़ाई से दूर, दूर तक कोई वास्ता नहीं था, बल्कि उलटे वे लोग उस समय ब्रिटिश हुकूमत की मुखबिरी करने तथा माफी मांगने का काम करते थे, वो आज देश में कमरतोड़ महंगाई , बेतहाशा बेरोजगारी, डॉलर के मुकाबले रुपया का ऐतिहासिक गिरावट, चीन की दादागिरी की अनदेखी के बीच भारतवासियों के जले शरीर पर नमक छिड़क कर आजादी का अमृत महोत्सव मानने का काम कर रहे है, गांधी के हत्यारा गोडसे को महिमामंडित कर रहे है।
    नेताओ ने कहा की खादी के तिरंगा के बदले चीन से पॉलिस्टर का झंडा मंगवा कर घर, घर बाटने का सरकारी खर्चे पर काम करा कर देश में आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं।
    नेताओ ने कहा की गया जिला के चौबीस ग्रामीण प्रखंडों, गया नगर निगम, टिकारी नगर परिषद, शेरघाटी नगर परिषद, बोधगया नगर पंचायत, वजीरगंज, इमामगंज, खिजरसराय नगर पंचायत के वार्डो में 09 अगस्त से 14 अगस्त 2022 के बीच पदयात्रा किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment