भूमि मुआवजे की माँग को लेकर डीएम ऑफिस के बाहर धरना!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट :-

जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन!

भागलपुर।सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के द्वारा भागलपुर जिला अधिकारी के कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया ।बताते चलें कि सुल्तानगंज अगवानी घाट के बीच गंगा पर एप्रोच पथ के लिए सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 काशीमपुर के रैयतों की अधिग्रहित जमीन का अधिक मुआवजा देने को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया था ।उनलोगों की मांग है बिहार सरकार के जमीन पर बसे हुए उजाड़े गए भूमिहीनों को पुनर्वास के साथ मुआवजा मिले साथ ही अधिग्रहित जमीन की रैयत एवं भूमिहीनों पर लादे गए झूठे मुकदमे वापस ले ,साथ ही साथ लाठीचार्ज के दोषियों को सजा मिले और खास वर्ग समुदाय को चिन्हित कर अत्याचार करना बंद करें ।इस बाबत भागलपुर जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

Join us on:

Leave a Comment