पंद्रह एम्बुलेंस और एक शव वाहन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15 एंबुलेंस और एक शव वाहन मिले हैं। डीएम रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय से 15 एंबुलेंस और एक शव वाहन को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न अस्पतालों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर बेगूसराय के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार सिंह भी डीएम रोशन कुशवाहा के साथ मौजूद रहे। अब 15 एंबुलेंस को स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था के अनुसार सिविल सर्जन इसे रेफरल अस्पताल और पीएचसी अस्पताल में भेजेंगे। इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि बेगूसराय जिले को 15 नए एंबुलेंस मिले हैं। इनमें आठ एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाले एंबुलेंस है। जबकि सात रेगुलर एंबुलेंस हैं। उन्होंने कहा कि 15 एंबुलेंस मिलने से जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। किसी भी क्षेत्र से जनता अपने निकटतम अस्पताल पहुंचकर जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। जिले में पहले से भी एंबुलेंस मौजूद हैं। लेकिन कई प्रकार की समस्याएं भी सामने आती रहती थी। यह जो एंबुलेंस मिले हैं। इसमें नई तरीके की सुविधाएं उपलब्ध है। बेगूसराय के सिविल सर्जन अपने स्वास्थ्य व्यवस्था के हिसाब से इसे विभिन्न अस्पतालों में भेजेंगे। जिससे जिले के आम जनमानस को इसका लाभ प्राप्त होगा।
बाईट- रौशन कुशवाहा डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment