ज्यादा उम्र होने के कारण सठिया गये हैँ जगदानंद सिंह – उपेंद्र कुशवाहा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

जहानाबाद :- राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू का विलय राजद में करने के सवाल पर जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जगदानंद सिंह ज्यादा उम्र होने के कारण सेठिया गए हैं। इस तरह के स्टेटमेंट देने का कोई अर्थ नहीं निकलता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार को जनता ने वर्ष 2025 तक माइंडेड देकर मुख्यमंत्री बनाया है और 5 साल तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार चलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार हर क्षेत्र में तेज रफ्तार से विकास की कार्य कर रही है। जदयू के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिन्हा के जहानाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री कैसा हो आरसीपी बाबू जैसा हो के नारे के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने चुप्पी साध ली और कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद ही इस पर कुछ बोलूंगा। उन्होंने कहा कि कौन क्या नारेबाजी किया है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। बताते चले कि उपेंद्र कुशवाहा जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित इंदौर स्टेडियम में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह मैं पुरुस्कार वितरण करने आए थे।

Byte – उपेंद्र कुशवाहा, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष जदयू

Leave a Comment

और पढ़ें