Report:- संतोष तिवारी:-
मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को लेकर अलर्ट पर जिला प्रशासन किया गया कई रूट में अब बदलाव तो कांवरिया को नही हो कोई कठिनाई इसको लेकर दिए गए विशेष निर्देश।एनएच जाम नही हो इसको लेकर कई बदलाव तो वही स्वयंसेवक के लिए भी निर्देश। एसडीएम पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने दिया जानकारी।12 जगह पर पुलिस की रहेगी विशेष तैनाती
उत्तर बिहार के देवघर नगरी कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ मंदिर में कांवरिया के द्वारा जलभिषेक किया जाने को लेकर जिला प्रशासन ने कई अहम बदलाव किया गया है। दूसरी सोमवारी को लेकर के जिला प्रशासन ने जहां कई रूट में बदलाव किया है वही कांवरियों की सेवा को लेकर के हजारों की संख्या में स्वयंसेवक को अलग अलग कांवरिया पथ पर रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।जिला के प्रशासन ने बीते पहली सोमवारी को हुई कठिनाई और भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए कई रूट में बदलाव किया गया है जिसमे की दूसरे जिले से आने वाले बस और अन्य गाड़ियों को एनएच 28 के रस्ते से काजी इंदा से होते हुए महुआ के रास्ते से होकर पटना जायेगी ताकि कोई भी जाम की स्थिति नही हो सके और इसके साथ ही एनएच 28 में शहर में प्रवेश पर बीके से आने वाले कांवरिया को खबरा के रास्ते से होते हुए एलएस कॉलेज मैदान में प्रवेश किया जाएगा जहां से सीधे वो बाबा गरीबनाथ मंदिर में जाकर बाबा का जलभिषेक करेगें। इसके साथ ही सभी जगहों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है और सभी को निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी सूरत में जाम की स्थिति बनी नही।
बाइट ज्ञान प्रकाश एसडीएम पूर्वी मुजफ्फरपुर।।




