संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर
केंद्र सरकार द्वारा खाद्य सामग्रियों पर टैक्स लगाने पर लोजपा प्रमुख सह संसद चिराग पासवान ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है। कृषि प्रधान देश मे अब दूध दही घी मख्खन आदि खाद्य सामग्रियों पर आम लोगो से टैक्स लेना यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, डीजल पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि से ट्रांसपोर्टिंग पहले से महंगा है। रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोगी खाद्य पदार्थो पर टैक्स लगाने से मध्यमवर्गीय और गरीब आम जनता को परेशानियां झेलनी पर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस पर पुनः विचार करने की मांग किया है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया की बिहार कई जिलों में धान की रोपाई नही हो सकी है, किसान के खेतों में दरारें पर चुकी है। जिन जिलो में बरसात अनुपात से कम हुई है, उस जिले में राज्यस्तरीय कमिटी बनाकर सर्वेक्षण की जाए और यथाशीघ्र उन जिलों को सुखार घोषित किया जाए। वही दूसरी तरफ कांटी में बिजली संकट को लेकर स्थानीय युवाओ ने चिराग को बताया कि कांटी में एनटीपीसी होने के बावजूद यहां 5-6 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिलती है। गर्मी के मौसम में कांटी वासियों को काफी परेशानी झेलनी पर रही है। इसके अलावा युवाओ ने बताया कि एनटीपीसी डैम से निकलने वाली छाई के डस्ट के कारण स्थानीय लोगो के साथ साथ राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि जल्द ही कांटी एनटीपीसी के अधिकारियों से इस विषय मे वार्ता करेंगे। देखिए इस पूरी वीडियो में स्थानीय युवा चिराग पासवान से समस्याओं को लेकर क्या कह रहे है….
बाइट चिराग पासवान




