जमीन पर BA पार्ट 2 की परीक्षा, वीडियो वायरल!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

जमीन पर बैठकर बीए पार्ट टू की परीक्षा देते छात्रों का वीडियो वायरल , कदाचार मुक्त परीक्षा पर सबसे बड़ा सवाल
लोकेशन।नालंदा

जिले के विभिन्न केंद्रों पर इन दिनों बीए पार्ट टू की परीक्षा ली जा रही है । इसी केंद्र पर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है है । वीडियो में एक ही कमरे में कई छात्र- छात्रा जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रही हैं। उनके पास मोबाइल भी है और बड़े आराम से एक दूसरे की नकल कर रहे हैं। जिसे कोई देखने वाला नहीं है । वीडियो स्टेशन रोड स्थित अल्लामा इकबाल कॉलेज का बताया जा रहा है । जहां नालंदा शोध संस्थान का सेंटर पड़ा है। वीडियो बना रहा छात्र कई छात्रों का एडमिट कार्ड भी बार-बार दिखा रहा है । जिसमें साफ तौर पर कॉलेज का नाम दिख रहा है । वायरल वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि किस तरह यहां कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा ली जा रही है । हालांकि हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । अगर यह वीडियो सही है तो कदाचार मुक्त परीक्षा लिए जाने का दावा करने वाले जिला प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है ।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment