मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी के निधन पर ज़िला पदाधिकारी गया ने उनके बेटे से बात कर शोक-संवेदना व्यक्त की गया, 22 जुलाई 2022, जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी के निधन पर उनके पुत्र अनिल कुमार से बात कर गहरी शोक-संवेदना प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में ज़िला पदाधिकारी गया ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में स्व० विष्णुदेव नारायण सिंह जी का अहम योगदान था। स्व० विष्णुदेव नारायण सिंह जी ने महज 14 वर्ष की आयु में सन् 1939 में ही अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किये थे। स्व० विष्णुदेव नारायण सिंह जी बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी संगठन के अध्यक्ष थे। वे ग्राम चितौखर, टिकारी जिला गया के रहने वाले थे। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा वर्ष 2019 में उन्हें सम्मानित किया गया था। ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी के अंतिम संस्कार हेतु ज़िला प्रशासन गया द्वारा समुचित व्यवस्था का सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की तरफ से अंतिम संस्कार के लिए जो भी आवश्यक सहयोग है, वह की जा रही है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है। जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी के अंतिम संस्कार हेतु आस्था का फूल (wreath) हेतु सामान्य शाखा के वरीय पदाधिकारी तथा नगर पुलिस उपाधीक्षक को प्रतिनियुक्त किया है।




