धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर के छात्रों ने दसवीं एवं द्वादश कक्षा के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिश्रम के श्रेष्ठ परिणाम रूपी फल को प्राप्त कर सभी छात्र बहुत ही उत्साहित हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, सभी आचार्य बंधु- भगिनी एवं अभिभावकों के द्वारा तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर सफल छात्रों का उत्साह वर्धन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि सभी छात्रों का परीक्षा परिणाम बहुत ही उत्कृष्ट है, परंतु अपने प्रतिभा को और निखारने की आवश्यकता है। निरंतर कठिन परिश्रम करके ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि मूल्यवान लक्ष्य की प्राप्ति ही सफलता माना जाता है।
द्वादश कक्षा में सन्नी कुमार ने 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर, आदित्य आनंद ने 95% प्राप्त कर द्वितीय तथा केशव कुमार ने विद्यालय स्तर पर 94.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
द्वादश कक्षा में
- सन्नी कुमार 95.8%
- आदित्य आनंद 95%
- केशव कुमार 94.6%
- उत्तम कुमार 93.2%
- अंकित आनंद 92.8%
- आयुष कुमार 92.6%
- मयस्कर 90.8%
- वैभव कुमार 89.4%
विद्यालय के 8 छात्रों ने 90% से अधिक अंक तथा 11 छात्राओं ने 80% से 89% एवं 16 छात्रों ने 70% से 79% अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त किया। विद्यालय के विज्ञान, गणित एवं कला संकाय के शतप्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त किया।
विद्यालय के दशम कक्षा के छात्रों का भी परिणाम अत्यंत ही उत्कृष्ट रहा।
आर्यन कुमार ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रहा। विवेक कुमार एवं सामंत कुमार ने 95.4% अंक प्राप्त कर सेकंड टॉपर तथा विभूति कुमार ने 94.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का थर्ड टॉपर रहा। विद्यालय के 16 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया। 30 छात्रों ने 80 से 89% अंक प्राप्त किया तथा 40 छात्रों ने 70 से 79% अंक प्राप्त किया। विद्यालय के दशम कक्षा के सभी 181 छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त किया।
दशम कक्षा के छात्र आर्यन ने 97%, विवेक सामंत 95.4%,विभूति कुमार 94.4%, अनामिका 94.2, बासुकी 93.8, नवीन प्रकाश 93.4%,आदित्य चेतन 93.4,प्रियांशु झा 93.2,सानिया 91.8,ऋषभ कुमार 91.4,अंशु प्रिया 91.2,रुचि कुमारी 90.8, सीतेश कुमार 90%,आनंद कुमार 90% एवं राहुल कुमार 90% अंक प्राप्त किया। सभी सफल छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामना संदेश दिया गया।




