अमित कुमार की रिपोर्ट :-
जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा ने कहा है कि राज्य में सूखा के हालात हो गए हैं पिछले 2021 में जून से लेकर अभी तक 400 मिलीमीटर बारिश हो गई थी जबकि इस साल जून से अभी तक सिर्फ 200 मिलीमीटर पानी हुई है उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने कल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 2025 तक किसी भी हालत में हर खेत को पानी पहुंचा दिया जाए और इसको लेकर सर्वे शुरू हो गया है।
संजय झा ने यह भी कहा कि यूपी के रिहंद बांध पानी लेना बिहार ने सुरु कर दिया है । संजय झा ने यह भी कहा कि कई बांध और बड़ा जैसे हैं जिन्हें अब मरम्मत करने की जरूरत है इसको लेकर 300 करोड़ के प्रपोजल को विश्व बैंक और भारत सरकार को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में सिंचाई के लिए लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
बाइट, जल संसाधन मंत्री, संजय झा l




