रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
पटना
–पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी एवं पटना जिला ग्रामीण जिला कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में ई0डी0, जी0एस0टी, महंगाई के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।
धरना कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बार-बार सम्मन देकर ई0डी0 कार्यालय पर पूछताछ के लिए बुलाया जाना बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने ई0डी को केन्द्र सरकार की कठपुतली बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले पर मानसिक रूप से परेशान करने की साजिश रची जा रही है, जिसे हम कांग्रेसजन मिलकर सफल नहीं होने देंगे।
इस अवसर पर पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि भारत में पहली बार आजादी के बाद खाद्य सामग्री पर जी0एस0टी0 (गब्बर सिंह टैक्स) लगाया गया जो जन विरोधी है। जी0एस0टी0 एवं महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी पर ई0डी0 की कारवाई की जा रही है जो सरासर गलत है।
पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 आशुतोष शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का अपने व्यक्तिगत राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रही है जो घोर निन्दनीय एवं चिन्ताजनक विषय है। भारत की आजादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार व्यक्तिगत द्वेष से विपक्षी नेताओं को संवैधानिक संस्थाओं के माध्ययम से परेशान कर रही है।




