कन्हैयालाल हत्याकांड का जश्न मनाते ISIS का वीडियो से बिहार का माहौल बिगाड़ने की साजिश!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

मुजफ्फरपुर, किशनगंज, दरभंगा, सीतामढ़ी समेत 8 जिलों में सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा वीडियो
संबंधित जिला अधिकारियों को खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी किया

मुजफ्फरपुर/पटना : बिहार के आठ जिलों में नूपुर शर्मा समर्थक उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के समर्थन में जश्न मनाने वाले ISIS का वीडियो सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इनमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, किशनगंज जैसे जिले शामिल हैं। खुफिया विभाग ने संबंधित जिला अधिकारियों को इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों को जिलों में सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और जरूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। आतंकी संगठन ISIS द्वारा कन्हैयालाल हत्याकांड का जश्न मनाकर इसका वीडियो वायरल किया गया।
जश्न में दूसरे आतंकी संगठन के आतंकी भी
खुफिया विभाग के मुताबिक, ISIS आतंकियों द्वारा कन्हैयालाल और पूर्व में हुए कमलेश तिवारी हत्याकांड पर जश्न मनाते हुए वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया गया। इस जश्न में दूसरे आतंकी संगठन के आतंकवादी भी शामिल हुए। वीडियो को मुजफ्फरपुर, किशनगंज, दरभंगा, सीतामढ़ी समेत 8 जिलों में सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इससे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
सोशल मीडिया ग्रुप्स देखने व वीडियो पर टिप्पणी करने वालों पर भी रहेगी नजर
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तरह के वीडियो से माहौल बिगाड़ने की सुनियोजित साजिश हो रही है। इन जिलों में ये वीडियो चैटिंग के साधनों के अलावा सोशल साइट के विभिन्न चैनलों से जारी किए गए हैं, जिनके स्रोत का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा संदिग्ध सोशल मीडिया ग्रुप्स को देखने और वीडियो पर टिप्पणी करने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment