मुजफ्फरपुर पुलिस की बर्बरता, मामूली विवाद में युवक को बेरहमी से पीटा!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर पुलिस का बर्बर चेहरा आया सामने मामूली विवाद में युवक की जमकर पिटाई का आरोप तो पीड़ित को आर्म्स एक्ट में फंसाने की दी धमकी पुलिस ने कहा आरोप बेबुनियाद सरकारी कार्य में डाल रहा था बाधा।।

मुजफ्फरपुर से पुलीसिया बर्बरता का आया है मामला सामने पुलिस पर लगा पिटाई करके जख्मी करने के आरोप।सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु नगर का मामला जाम को छुड़ाने में जुटी हुई थी पुलिस युवक ने किया था पुलिस से बदसलूकी और गाली गलौच।

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र का है जहाँ पटना के एक एनएचएआई कर्मी दीपक सिंह जो कि मुजफ्फरपुर में जॉब करते हैं और वो रामदयालु नगर जा रहें थे तो वहीं एनएच पर जाम को छुड़ाने में जुटी हुई सदर थाना की पुलिस से गलत लेन में आने को लेकर युवक की कहासूनी हो गई और जिसके ही बाद सदर थाना पुलिस ने युवक के साथ गालीगलौज हुई जब युवक ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने हाथपाई भी की वही पुलिस ने उक्त युवक को लेकर के बताया की वह जाम को खत्म करने की आड़ में जाम लगवाने का काम और बाधा कर रहा था जिसको लेकर उक्त युवक धौंस भी दिखा रहा था।

वही पीड़ित युवक दीपक के अनुसार उसने जब पुलिस के इस कार्रवाई का विरोध किया है तो उसे जबरदस्ती ही एक पुलिस की गाड़ी में बैठाकर सदर थाना लाया गया और वहां पर देवव्रत नामक ने पुलिसकर्मी ने बंद कमरे में बेरहमी से मारा और पिटाई किया है जिसमे वह घायल हो गया जब उसने कहा कि इसके खिलाफ कोर्ट जाएगा तो उक्त पुलिसकर्मी ने उसे आर्म्स एक्ट में फंसाकर जेल में बंद करने की धमकी दी बाद में उसके ऑफिस स्टाफ के प्रयास के बाद पुलिस ने उसे छोड़ा तो लेकिन उससे जबरन साइन कराया गया कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट नहीं की है।

पीड़ित युवक ने इस मामले को लेकर एसएसपी जयंतकांत और डीएसपी नगर रामनरेश पासवान को आवेदन दिया है एसएसपी ने मामले की जांच करके इस मामले में भी आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

आपको बता दें कि पुलिस की पिटाई में युवक को काफी गंभीर चोटे आई है और ऊसका एक हाथ भी टूट गया है और कई गंभीर चोटे भी आई है तो युवक का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है। एसएचओ सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा ने पिटाई की बात को पूरी तरह से निराधार बताया है कि बताया की पुलिस के कार्य में बाधा और धौंस दिखाने का काम को वह कर रहा था।

बाइट सत्येंद्र मिश्रा एसएचओ सदर थाना मुजफ्फरपुर।।

Join us on:

Leave a Comment