रवि शंकर शर्मा!
पत्र सूचना कार्यालय(PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार, पटना
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र पटना
में आज शोधार्थी छात्रों ने शोध कार्य को जाना
पटना,21.07.2022
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, भारत सरकार, पटना में आज (21.07.2022) जंतु विज्ञान विभाग, जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के 20 शोधार्थी छात्रों ने प्रो. डॉ. राणा विक्रम सिंह जंतु विज्ञान विभाग, विभागाध्यक्ष के निर्देशन में भ्रमण किया और शोध कार्य को जाना-समझा I
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, पटना के वरीय अधिकारी एवं वैज्ञानिक ई, डॉ गोपाल शर्मा ने बताया कि इस भ्रमण का प्रयोजन शोध के लिए थीसिस का उचित विषय का चुनाव, मेथडोलोजी के साथ साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्र, पोपुलर आर्टिकल आदि कैसे लिखें पर विशेष चर्चा किया गया I इस क्रम में रिसर्च मेथोलोजी जिसमें टॉपिक का चुनाव, इसकी विधि, डाटा का विश्लेषण के साथ-साथ प्लाजियरिज्म से कैसे बचा जाय पर विस्तृत रूप से भी चर्चा किया I उन्होंने यह भी बताया कि थिसिसी लिखने के क्रम में, किन किन चीजों की आवश्यकता होती है तथा हम किस तरह से इसे प्राप्त कर सकते है I मौके पर संस्थान के वरीय वैज्ञानिक डॉ. एम. ई. हसन, वैज्ञानिक ई ने कीड़ों की विविधता के साथ साथ हमारे लिए उनकी उपयोगिता के वारे में विस्तृत रूप से चर्चा की I संस्थान के ही वैज्ञानिक मनीष चन्द्र पटेल ने आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया गयाI




