धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा ,होटल संचालक सहित दो लड़का औऱ दो लड़की पकड़ाए, पुलिस कर रही पूछताछ
भागलपुर नवगछिया पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़। कई वर्षों से चल रहा था होटल में देह व्यापार का धंधा। नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता। बताते चलें कि गोपालपुर थाना के एनएच 31 स्थित मंकदपुर चौक स्थित राज पैलेस होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है, जहां पुलिस को होटल से दो लड़का और दो लड़की को धर दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल में छापेमारी की गई ।पुलिस के पहुंचते ही होटल में भगदड़ का माहौल बन गया। वहीं होटल के संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने होटल से दो लड़की और दो लड़का सहित कई होटल के स्टाफ और मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने गोपालपुर पुलिस थाना लेकर सभी को गई है। पुलिस अधीक्षक नौगछिया को कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने होटल रेकी करवाई और आज गोपालपुर थाना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें दो लड़की और दो लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में होटल से गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।




