अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-
शराबबंदी कानून लागू के बाद भी शराब बेचने वाले पर ग्रामीणों ने दिया थाना में लिखित आवेदन
मोतिहारी:–पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना में ग्रामीणों ने आवेदन देकर शराब कारोबारी के करवाई में सहयोग का दिया आश्वाशन।बिहार में भले ही शराबबंदी कानून लागू हो गई है लेकिन आज भी केसरिया थाना क्षेत्र में शराब बेचने और पीने वाले की कमी नहीं है,जिससे आज भी लोग काफी परेशान हैं। ऐसा ही मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित हमीदपुर का है। जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन पत्र इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष गौरी कुमारी से अवैध शराब बेचने व पीने वाले पर रोक लगाने की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने अपने आवेदन में लिखा है कि हमलोगों के गांव में धड़ल्ले से शराब बिक्री किया जाता है। जिसके कारण बाहर से आये पियक्कड़ और गांव को लोगों के द्वारा हमेशा गाली गलौज और मारपीट की घटनाएं बराबर होता रहता है। जिससे गांव के बेटी बहु को घर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं गांव में पढ़ने लिखने वाले लड़का लड़कियों कौन भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आवेदन दिए मामला में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष केसरिया गौरी कुमारी से पूछे जाने पर कहा मैं इस कारोबार के आवेदन से अन्यभिज्ञ है।हालांकि आवेदक ने कहा हम लोग इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष केसरिया गौरी कुमारी को ही आवेदन दिए है।साथ ही कारवाई का आश्वसान दिया है।
जिसको लेकर शराब बेचने वाले पर रोक लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। आवेदन देने वालो में समाजसेवी विनोद राम,मदन पासवान, प्रमोद कुमार,किशन कुमार, संजय कुमार, दिनेश पटेल, संजय राय, शिवजी प्रसाद, उमाशंकर पटेल, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।




