स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर।स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आज कई जगहों पर निरीक्षण किया ।निरीक्षण में सैंडिस कंपाउंड भैरवा तलाव, टाउन हॉल के अलावे कई शहर के चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण एवं रोड चौड़ीकरण को लेकर मुआइना किया और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और काम में तेजी लाने का निर्देश परियोजना के संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान शहरी क्षेत्र में बनाए जाने वाले पार्किंग स्थलों को लेकर भी कई जगहों को चिन्हित किया गया। वहीं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि परियोजना के तहत भागलपुर वासियों को पार्किंग की व्यवस्था जल्द कराई जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment