ED के खिलाफ 21 जुलाई के प्रदर्शन में पटना पहुंचेंगे गया के हजारों कांग्रेसी!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

  • ई डी के खिलाफ 21 जुलाई को पटना में आयोजित विशाल प्रदर्शन में गया से हजारों की संख्या में कांग्रेसी भाग लेंगे *
    गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को ई डी द्वारा सम्मन जारी कर दिनांक 21जुलाई 2022 को बेवजह पूछताछ हेतु बुलाने के खिलाफ पटना में कारगिल चौक, गांधी मैदान के पास से ई डी कार्यालय तक आयोजित कांग्रेस पार्टी के विशाल प्रदर्शन में गया से हजारों, हजार की संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक भाग लेंगे।
    आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह,बाबूलाल प्रसाद सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, शशि कांत सिन्हा, मिथिलेश सिंह, श्रवण पासवान, संतोष कुमार, शिव कुमार चौरसिया, बुधु प्रसाद, सोमनाथ पासवान, ब्रजेश राय, श्रवण पासवान, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, बाल्मिकी प्रसाद, आदि ने गया शहर के चौक, स्टेशन, समाहरणालय, बस स्टैंड, आदि स्थानों पर जनजागरण अभियान एवम् नुकड़ सभा कर आमजनता के बीच मोदी सरकार के प्रतिशोध की गंदी राजनीति करने, ई डी जैसे संवैधानिक संस्था को पालतू बना कर कांग्रेस सहित विरोधी पार्टियों को बेवजह परेशान करने के बारे में प्रसारित कर लोगो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पटना चलने की अपील भी किया।
    नेताओ ने कहा की गया के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आए कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवम् समर्थक आज ही शाम एवम् रात वाली ट्रेन से पटना जाना शुरू कर दिए है, तथा कल 21 जुलाई को सुबह के ट्रेनें तथा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय एवम् सभी चौबीसों प्रखंडों से सैकड़ों छोटी, बड़ी गाड़ियों से लोग पटना प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचेंगे।
    नेताओ ने कहा की नेशनल हेराल्ड मामले में सन 2013 में ही केवल एक कंप्लेन पिटीशन के आधार पर बिना कोई एफ आई आर के ही कुछ दिनों पूर्व श्री राहुल गांधी जी को पांच दिनों में 56 घंटा पूछताछ कर बेवजह परेशान करने का काम किया था, अब कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष त्याग,बलिदान की प्रतिमूर्ति श्रीमती सोनिया गांधी जिन्हे तीन, तीन बार कारोना हुआ, हमें बीमार रहने के बाद भी अब इन्हें बिना कोई माने, मतलब ई डी दफ्तर दिल्ली में कल यानी 21 जुलाई को बुलाया गया है, जिससे कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता, समर्थक एवम् आमजन में भयानक आक्रोश है।
    नेताओ ने कहा की कल यानी 21 जुलाई 2022 को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्र व्यापी प्रदर्शन देश के सभी राज्यों के राजधानी में विशाल प्रदर्शन आयोजित कर मोदी सरकार के पालतू ई डी के गैर कानूनी तरीके का भारी विरोध किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment