नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा में 29 जून को कारा मंडल में तैनात बीएमपी जवान संदीप तमांग की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा से दो युवक को बीएमपी जवान की हत्या के शक में गिरफ्तार किया था.
दोनो युवक की पहचान गढ़ पर निवासी निरंजन कुमार पिता स्व शंकर कुमार , दीपक कुमार उर्फ छोटू पिता धीरेंद्र सिंह के रुप में हुई है.
बता दे 29 जून की शाम में नवादा कारा मंडल में तैनात संदीप तमांग का शव जेल गेट के सामने सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से पुलिस ने बरामद किया था . वहीं मृतक जवान के परिजनों ने नगर थाना में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया था.
पुलिस की बर्बरता का शिकार हुआ युवक निरंजन और दीपक ने पुलिस निर्दोष रहते हुए भी बेरहमी से पिटाई करने का पुलिस पर आरोप लगाया है.




