पानी की किल्लत को लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

भागलपुर के पर्वतती मोहल्ले में पानी की किल्लत के कारण लोगों ने जमकर किया हंगामा, पिछले कई दिनों से मोहल्ले में लगी सरकारी बोरिंग खराब हो गया है। जिसके कारण वार्ड नंबर 13 व 14 की जनता बोरिंग खराब होने के कारण पानी की किल्लत से दो-चार हो रही है। जिसको लेकर आज घर की महिलाएं बच्चे और युवा सड़क पर उतर आए और मोहल्ले की सड़कों पर जमकर नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नगर निगम के द्वारा 2-4 टैंकर पानी भेजा जाता है लेकिन उसमें परिवार का कार्य पूरा नहीं हो पाता है। वही आम लोग जल्द से जल्द बोरिंग मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment