प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में बीएसएस आर यूनियन के कार्यकर्ता ने अखिल भारतीय फेडरेशन एफ एम आर ए आई के आह्वान पर जिला समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर एक दिवसीय एन्टी victimization दिवस पर धरना एवं प्रदर्शन किया। धरना का अध्यक्षता कॉमरेड अमरनाथ झा ने किया। धरना प्रदर्शन में यूनियन का राज्य उपाध्यक्ष आर एस रॉय ने संबोधित करते हुए कहां की कामगारों पर प्रबंधन के विभिन्न प्रकार के शोषण की चर्चा की, जैसे:-ठेका पर बहाली करना।
सामाजिक सुरक्षा की अवहेलना करना। पुनर्गठन के नाम पर एक तरफा कटनी छँटनी करना। श्रम कानूनों का सरेआम उलंघन करना। इन सभी समस्याओं पर सरकार को जरूरी कदम उठाने की आह्वान किया।
यूनियन के राज्य सचिव पी के वर्मा ने पाँच कंपनियों, जैसे pfizer, ttk, Anglo French, Albert David एवं Himalya से सभी छँटनी ग्रस्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की मांग की।
धरना को संबोधित किये जिला सचिव राकेश कुमार ने केन्द्र सरकार से अविलम्ब चार श्रम कोड को वापस लेने की मांग की।
जिला कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार ने राज्य सरकार से न्यूनतम मजदूरी कानून लागू करने की मांग की।
हमारी मुख्य माँग
धरना प्रदर्शन में मुख्य मांगे सेल्स प्रोमोशन एम्प्लाइज एक्ट 1976 के प्रावधानों को पूर्णतः लागू करो,निजीकरण पर रोक लगाओ,सेल्स प्रोमोशन को उद्योग का दर्जा दो,सेल्स प्रोमोशन एम्प्लाइज के लिए वैधानिक कार्य नियमावली को लागू करो।,वर्तमान श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करो। धरना प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा से मिलकर एक स्मारपत्र केंद्रीय श्रम मंत्री को सौंपा। धरना प्रदर्शन में शामिल जयराम तिवारी, रितेश कुमार, अशोक झा, अनुज कुमार, ब्रजेश कुमार, अजीत कुमार, अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार, परमजीत कुमार, सचिन कुमार, मनोज झा, सुजय कुमार, कुंदन कुमार, संजीव कुमार, मो शाकिर, रोहित कुमार, श्याम सखा, प्रसन्ना कुमार,दीपक चौधरी इत्यादि शामिल थे।




