सुखाड़ को लेकर विधायक सिद्धार्थ ने प्रेस वार्ता में रखी प्रमुख माँगे!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने किया संवाददाता सम्मेलन :-

पटना पश्चिमी क्षेत्रों में नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है और वर्षा नगण्य होने के कारण पानी का लेयर 15 फीट नीचे चला गया है जिससे पटना के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है एनडीए सरकार इस सुखाड़ को गंभीरता से नहीं ले रही है उनके द्वारा अभी तक किसी तरह की राहत कार्य या इस प्रकार की घोषणा नहीं की गई है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर विधायक के द्वारा कुछ मांगे रखी गई है:

₹12000 प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में दिया जाए

पटना केनाल के बलिदाद लख से नौबतपुर लख के आखिरी छोर तक 1400 क्यूसेक पानी की पूर्ति उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए

चौबीसों घण्टे बिजली की व्यवस्था की जाए

जहां नल जल योजना का कार्य नहीं हुआ है वहां इस कार्य को सुचारु रुप से चालू किया जाए

गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सभी लोगों को 4 महीने तक मुफ्त राशन दिया जाए

विधि व्यवस्था में ढिलाई करने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए

Join us on:

Leave a Comment