शराब पीने के दौरान हुये विवाद में बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, जानें वारदात।

राजगीर थाना अंतर्गत बेलौआ गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक 59 वर्षीय महेंद्र मांझी हैं। परिजन शराब पीने के दौरान गांव के बदमाशों पर मार-पीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र व भतीजा रामानंद मांझी ने बताया कि रात में बुजुर्ग गांव के कुछ लोगों के साथ बैठ कर खा पी रहे थे। उसी दौरान उनका आपस में विवाद हो गया। कंचन मांझी अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ बुजुर्ग की पिटाई करने लगा। परिवार के लोग जब बीच बचाव करने आएं तो उन्हें भी पीटा गया। बदमाश बुज़ुर्ग को तब तक पीटते रहे, जब तक उनकी जान नहीं निकल गई। घटना को अंजाम दे सभी बदमाश फरार हो गया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद में घटना प्रतीत हो रहा है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम के बाद सब परिवार के हवाले कर दिया गया।

बाइट।रिस्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment