अधेड़ महिला और 1 बच्चे का शव मिलने से इलाके में मची खलबली!

SHARE:

घनश्याम सिंह की रिपोर्ट:-

जिले में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है जिन्हें पुलिस का खौफ भी नहीं है आए दिन अपराधियों के द्वारा हत्या, लूट छिनतई जैसे अपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के भागलपुर व बांका बॉडर के महगमा मोड़ के समीप सड़क किनारे खेत किनारे से दो अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया है ।शव मिलने की सूचना पर मोके पर गोराडीह थाना अध्यक्ष आसुतोष कुमार दलबल के साथ पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वही बताया जा रहा है की भागलपुर बांका जिला का बॉडर के गोराडीह थाना क्षेत्र के महगमा मोड़ के समीप डाड़ में अधेड़ महिला जिसका उम्र करीब 55 साल बताया जा रहा है और एक युवक जो करीब 16 साल का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे लोंगो ने दोनों का शव देख कर गोराडीह थाना पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद पुलिस पहुंचकर दोनों शवों की शिनाख्त और हत्या को लेकर मामले की जांच कर रही है।वही स्थानीय ग्रामीनो ने बताया कि दो जिलो का बॉडर पड़ता है जिससे प्रतीत होता है की हत्या किसी दूसरे जगहों पर करके साक्ष्य को छुपाने के लिए यहां लाकर फेंक दिया है। वही मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment