उप राष्ट्रपति चुनाव : पीएम मोदी की मौजूदगी में धनखड़ ने भरा पर्चा

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

कई केंद्रीय मंत्रियों और बड़े भाजपा भी रहे साथ में मौजूद

नई दिल्ली : एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने आज सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले समर्थन कर रहे सांसदों से उन्होने मुलाकात की। बता दें कि केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।
जहां तक धनखड़ को समर्थन देने की बात की जाए तो बीजू जनता दल और ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने भी अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। अन्नाद्रमुक नेता एम थंबी दुरई ने कहा कि हमारी पार्टी जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी।
धनकड़ की जीत तय मानी जा रही है, क्योंकि उपराष्ट्रपति चुनने के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। ऐसे सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 है, जिनमें से सिर्फ भाजपा के ही 394 सांसद हैं। जबकि जीतने के लिए 390 से ज्यादा वोटों की जरूरत होती है। बता दे कि उपराष्ट्रपति का चुनाव के लिए वोटिंग 6 अगस्त को होगी और उसी दिन रिजल्ट की घोषित होगा।

Join us on:

Leave a Comment