किसानों-अधिकारीयों की बैठक में रेल ब्रिज निर्माण का रास्ता साफ!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

किसानों और अधिकारीयों की बैठक

मोकामा के हाथिदह में राजेन्द्रसेतु के सामानांतर बन रहे डबल ट्रैक मेगा रेल ब्रिज निर्माण में आ रहे व्यवधान को सुलझाने प्रशासन के आला अधिकारी और किसानों के बीच मरांची में आज फिर बैठक हुई जिसमें प्रशासन ने विवाद सुलझा लेने का दावा किया है.
बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह, डीसीएलआर, सीओ आदि अधिकारियो ने कहा की किसानों के साथ बातचीत के बाद सहमति बन गई है.
किसानों की जो समस्याएँ हैँ उनका निबटारा कैम्प लगाकर किया जायेगा.
अगर किसान सहमति व्यक्त करेंगे तो मुआवजे की राशि का भुगतान भी किसानों को यहीं कर दिया जायेगा.
उल्लेखनीय है की किसानो द्वारा मुआवजे की राशि लेने से इंकार के बाद उक्त राशि को प्राधिकार के पास जमा करवा दिया गया था, परन्तु अब सहमति के बाद ये पैसे किसानों को यहीं कैम्प लगाकर दिये जा सकेंगे.
एसडीएम कुंदन कुमार ने दावा किया की सारे मामले सुलझा लिये गये हैँ.

Byte :- कुंदन कुमार, एसडीएम, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment