स्थाई कुलपति की मांग को लेकर छात्र राजद का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

सोमवार को छात्र राजद तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय,भागलपुर द्वारा स्थाई कुलपति की मांग को लेकर घोषित तालाबंदी आज लगातार तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा | सुबह 10:00 बजे से ही छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों से अधिक संख्या में छात्र राजद कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन को बंद किया गया । विश्वविद्यालय तालाबंदी के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए छात्र राजद की विश्वविद्यालय अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि जब तक राजभवन द्वारा विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की प्रतिनियुक्ति नहीं होती है तब तक विश्वविद्यालय में तालाबंदी जारी रहेगी । युवा राजद के जिला प्रवक्ता बिहारी गर्ग एवं क्रीडा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमर ताज ने कहां है कि विश्वविद्यालय में विगत आठ माह से कुलपति के नहीं रहने से छात्र छात्रा शिक्षक कर्मचारी इत्यादि सभी परेशान हैं विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली चरमरा गई है छात्र राजद के प्रधान महासचिव चंदन यादव एवं प्रवक्ता आशुतोष यादव ने कहा है कि स्थाई कुलपति के नहीं रहने के कारण विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है अनिश्चितकालीन तालाबंदी के दौरान छात्र राजद के जिला अध्यक्ष राजा राधिका रमन,पूर्व छात्र संघ प्रतिनिधि लालू यादव, पूर्व छात्र संघ महासचिव अभिमन्यु कुमार सिंह, छात्र संघ काउंसिल सदस्य गुलशन कुमार, पूर्व छात्र संघ काउंसिल सदस्य आनंदी यादव, पूर्व छात्र संघ काउंसिल सदस्य नीतीश कुमार टीएनबी लॉ कॉलेज,कुंदन यादव (विधि विभाग) वरिष्ठ छात्र राजद सदस्य दयानंद यादव, सावन कुमार, प्रिंस यादव, मनोज कुमार, गोविंद कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, गुंजन यादव, मुकुंद, राहुल ,राजीव मनोज ,शरद ,अनीलेश सहित अनेकों छात्र राजद के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment