अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा नहर में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई।दोनो किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है।दोनो कल शाम से लापता थे।सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एक किशोर का शव भादा नहर में तैरते देखा,तो दोनो के डूब कर मरने का पता चला।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटे के खोज के बाद दूसरे किशोर का शव बरामद हो सका।
बताया जाता है कि भादा पंचायत के झड़वा गांव के रहने वाले नजरूल्लाह खान और सरवर खान कल शाम से लापता थे।रातभर दोनो की काफी खोजबीन की गई।लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।सोमवार के सुबह में ग्रामीणों ने दामोवृति सायफन के पास नजरुल्लाह खान का शव देखा,तो दोनो किशोर के डूबने का पता चला।नजरुल्लाह का शव मिलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची और सरवर खान किशोर की खोज शुरु हुई।लेकिन सरवर खान का शव कोटवा के पास नहर के पानी में उपलता हुआ मिला।
मृतकों के परिजन के अनुसार बीते शाम दोनो शौच के लिए भादा नहर की ओर गए थे।शौच के दौरान नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई।हरसिद्धि थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि दोनो बच्चे कल शाम से लापता थे।एक बच्चे का शव दामोवृति सायफन के पास बरामद हु।जबकि दूसरे बच्चे का शव कोटवा के पास बरामद हुआ है।दोनो बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।




