बाढ़ में 40 फ़ीट ऊंचाई से गंगा में छलांग लगाते नजर आये युवा!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

सावन की पहली सोमवारी को लेकर एक तरफ जहां उमानाथ मंदिर के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई वही लोग जानलेवा स्टंट भी करते देखे गये,स्थानीय युवाओं के द्वारा करीब 40 फीट ऊंची दीवार के ऊपर से जानलेवा छलांग लगाते देखा गया, एक तरफ हाल के दिनों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंगा स्नान के दौरान उमानाथ गंगा घाट पर डूब कर अपनी जान गवा चुके हैँ,वही लोग तेज नदी की धार में तैराकी भी करते देखे गए, प्रशासन के लाख प्रतिबंध के बावजूद भी श्रद्धालुओं के द्वारा नौका से गंगा के उस पार गंगा स्नान के लिए आते जाते नजर आये, जब की भीड़ भाड़ वाले दिनों में प्रशासन के द्वारा नौका परिचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाता है. इसके बावजूद भी आज स्थानीय नाविक के द्वारा मोटी रकम वसूल कर लोगों को नदी के उस पार ले जाया गया. प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी लोग जानलेवा खेल खेलते नजर आए.

Join us on:

Leave a Comment