अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार, पटना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आर एस एस को देश के लिए खतरा बताया है ।
तेजस्वी यादव ने पटना में आज पटना के एस एसपी द्वारा पी एफ आई की तुलना आर एस एस से किए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि बड़े पुलिस अधिकारी हैं वो ग़लत थोड़े ही बोल सकते हैं ।
तेजस्वी ने कहा कि ये बात हम सब शुरू से कहते आ रहे हैं ।
दरअसल आज पटना में विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन में विपक्ष के विधायकों और सांसदों की बैठक के बाद पत्रकारों से पूछे गए सवाल पर अपनी ये प्रतिक्रिया दी ।




