नप बीहट के मतदाता सूची की विसंगतियों के लिए ग्रामीणों ने दर्ज कराई आपत्ति।

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा 18 नंबर वार्ड के 1289 मतदाताओं का नाम 24 नंबर वार्ड गलत तरीके से जोड़ा गया जो जांच का विषय।

निर्वाचन पदाधिकारी ने सुधार का दिया भरोसा।

बरौनी

नप बीहट चुनाव से पहले पुराने वार्ड के लोगों का नए वार्ड में नाम जोड़ने के मुद्दे पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए मतदाता लगातार आंदोलन कर रहे हैं।इस संबंध में आयोग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप रहे हैं।आयोग की ओर से इस ओर ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से मतदाताओं में आक्रोश है।गढ़हरा वार्ड 18 के बहुतायत मतदाताओं का नाम फर्जी तरीके से क्षेत्र से 6 किमी दूर बीहट के वार्ड नं 24 में शामिल कर दिया गया है।जिस कारण आसिफपुर गढ़हरा के मतदाताओं में काफी आक्रोश है।ग्रामीणों ने कहा जिला निर्वाचन पदाधिकारी जल्द से जल्द इस दिशा में कार्यवाई करें।वहीं सामाजिक कार्यकर्ता दानिश महबूब ने आरोप लगाया है कि राजनितिक साजिश के तहत 1289 लोगों का नाम गढ़हरा वार्ड नं 18 से बीहट के वार्ड नं 24 में गलत तरीके से शामिल कर दिया गया है।जिसको लेकर उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय से बात कर पूर्व के 18 नंबर वार्ड के वैसे मतदाता जिन्हें त्रुटि वस नये प्रकाशित मतदाता सुचि के 24 नंबर वार्ड में जोड़ दिया गया है।उसे पुनः पूर्व के वार्ड 18 में जोर दिया जाए।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय ने इसमें सुधार कराने का अश्वासन दिया है।वहीं ग्रामीण शौकत हुसैन ने भी अनुमंडल पदाधिकारी को सुधार के लिए आवेदन दिया है।मौके पर मो रिजवान,शाकिर हुसैन,शौकत हुसैन, मसरूर आलम,आशिफ इकबाल, मोफिजुर रहमान आदि लोग उपस्थित थे।वहीं बीहट नप के कई वार्ड में इस तरह की बहुसंख्यक मतदाताओं के नाम को गलत तरीके से एक वार्ड से दुसरे वार्ड में किये जाने की ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिल रही है।जिसको लेकर ग्रामीणों ने अनुमंडल और जिला स्तर पर निर्वाचन पदाधिकारी से इसमें सुधार करने की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment