रवि शंकर शर्मा!

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के शासन गांव में विवाहिता की हत्या करके लाश को रस्सी से लटकाने का मामला सामने आया है . बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर निवासी विजयशंकर सिंह के हसनपुर थाना में दिये गये आवेदन में कहा है कि 2006 में अपनी पुत्री खुशबू कुमारी की शादी शासन निवासी विनीत कुमार राय से की थी . लेकिन उसके बाद से ससुरालवालो द्वारा पैसे की मांग की जाती रही और पैसे नही देने पर उसकी हत्या कर दी गयी है . इस मामले में लड़की के पति विनीत कुमार, सास क्रांति देवी, ससुर मणिभूषण राय को आरोपित करते हुए बराबर मारपीट व प्रताड़ित करने की बात लिखित तहरीर में दी गई है . वहीं शासन निवासी पड़ोसी सुमन कुमार, राहुल कुमार, मंनटून देवी व दुर्गा प्रसाद राय को भी नामजद किया गया है . जिसमें कहा है कि ये सभी सोची समझी साजिश के तहत उनकी पुत्री के संपत्ति को हड़पने के लिए पीटकर हत्या कर दिया.
मृत महिला को दिव्यांशु 3 वर्ष व प्रियांशु 2 वर्ष का दो पुत्र है, व पति कमाने के लिये एक महीना पूर्व असम गया हुआ है .महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे और गले में भी फंदे का निशान साफ दिख रहा था . इस मामले पर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष निशा भारती ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले लिए भेज दिया गया है, मामले की छानबीन की जा रही है .




