भागलपुर पुलिस से एनआईए ने मांगा मुनव्वर अशरफी की जानकारी।

SHARE:

कार्यकारी संपादक पंकज कुमार ठाकुर:-

उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड की जांच एनआईए कर रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो एनआईए ने भागलपुर के पुलिस से मुनव्वर अशरफी की पूरी कुंडली मांगा है। दरअसल मुनव्वर अशरफी के पिता पत्नी और बच्चे सभी भागलपुर में रहते हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि उदयपुर हत्याकांड की तार भागलपुर से जुड़ने लगा है। मालूम हो कि मुनव्वर अशरफी से हैदराबाद में पूछताछ किया गया था। जिसके बाद एनआईए ने भागलपुर पुलिस से मदद मदद मांगी और मुनव्वर अशरफी की अब कुंडली खंगालने को एन आइए भागलपुर भी पहुंच सकती है। मुनव्वर पांच भाई है तीन हैदराबाद में रहते हैं। दरअसल कोरोना में मुनव्वर अशरफी ने अपने परिवार को भागलपुर स्थित मकान पर पहुंचा दिया था जिसके बाद यहां से मुनव्वर फिर हैदराबाद के लिए निकल गए। फिलहाल भागलपुर पुलिस पूरी कुंडली मुनव्वर अशरफी फिलहाल भागलपुर पुलिस कुंडली खंगालने में व्यस्त है ताकि एनआईए को पुख्ता जानकारी दे सके।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें