सदर अस्पताल में बिजली किल्ल्त, जेनरेटर हाथी का दाँत!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय सदर अस्पताल में इस भीषण गर्मी में घंटे- घंटे भर बिजली गायब रहती है जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रविवार की दोपहर में 1 घंटे से ज्यादा देर तक अस्पताल में बिजली कटी रही और इसके बावजूद जनरेटर नहीं चलाया गया। इस वजह से अस्पताल परिसर अंधकार में रहा। बिजली नहीं रहने और जनरेटर नहीं चलने से इस भीषण गर्मी में वार्ड में भर्ती मरीज और मरीज के परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि मरीज के परिजन किसी तरह गर्मी से बचाव कर रहे हैं और अस्पताल की गैलरी में अंधेरा छाया हुआ है। मरीज के परिजनों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली कट जाने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इसकी शिकायत सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। बताते चलें कि बेगूसराय सदर अस्पताल बिहार का नंबर वन सदस्य चाल है जिसे केंद्र सरकार से अवार्ड भी मिल चुका है इसके बावजूद सदर अस्पताल में बिजली कटने पर इस भीषण गर्मी में मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जो सदर अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
बाईट- मरीज के परिजन
बाईट- मरीज के परिजन

Join us on:

Leave a Comment