परबता में बेहतर सड़क निर्माण किया जा रहा है- विधायक डॉ. संजीव!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

परबता विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से सीधे जोड़कर सुगम यतायाय व्यवस्था किया जाए। इसी आवागमन को बेहतर करने को लेकर कईं प्रमुख दर्जनों सड़कों के निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। गोगरी और परबत्ता में रहनेवालो के लिए फिर विकास की फिर एक नयी सौग़ात ले कर विधायक डॉ संजीव कुमार आये हैं। विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि मेरे अथक और ईमानदार प्रयास से 12 सड़कों गोगरी प्रखण्ड के केडीएस कॉलेज से चांदपुर, डीबी रोड NO 14 पितोंझिया से बरैठा,जीएन बांध फतेहपुर से मुश्कीपुर तक, फुदकी चक से खोरालव, एनएच NH 31 से गौछारी तक, कौवाकोल मोड़ से गोगरी बाजार तक,परबत्ता प्रखंड के तेलिया बथान के रोड नंबर 14 से बजरंगबली चौक तक, बंदेहरा मध्य विद्यालय से प्राइमरी स्कूल तक, परबत्ता लगार रोड से मिडिल स्कूल परबत्ता तक, महिशलेट मोड़ से सलारपुर हाई स्कूल तक, भरतखंड चौक से डेओढी भरतखंड तक सड़क का नवनिर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत हो गया है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और माननीय मंत्री जयंतराज कुशवाहा को धन्यवाद देता हूँ। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण होने से लाखों लोगों को आने जाने में सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि आपके आशीर्वाद और प्रेम में इतनी ताक़त दी हैं मुझे कि मैं जिस काम में लगता हूँ सफल हो जाता हूँ। परबत्ता विधानसभा विकास में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। बस भगवान की कृपा से आपका साथ और विश्वास यू ही बना रहे और मैं विकास की हर रोज़ नयी लकीर खिचता रहूँगा।
विधायक के इस प्रयास पर खुशी जाते हुये विधायक प्रतिनिधि ध्रुव कुमार शर्मा राकेश कुमार , मीडिया प्रभारी साकेत कुमार , मन मन बाबा , परबत्ता प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी , गोगरी नगर परिषद के अध्यक्ष शशि कला देवी , सौढ उत्तरी मुखिया उमेश सिंह , कबेला मुखिया बालकृष्ण शर्मा , भरसो मुखिया जोगी सिंह , ईटहरी मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह आदि सभी ने आभार वक्त किया

Join us on:

Leave a Comment