एक पिकप विदेशी शराब बरामद, तस्कर भागने में कामयाब!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर शराब तस्करी सड़क मार्ग और रेल मार्ग से करने से बाज नहीं आ रहे हैं‌। इसी कड़ी में नया गांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हांसपुर हाई स्कूल के निकट से एक पिक अप पर लोड दर्जनों कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। दरअसल नयागांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हांसपुर गांव के हाई स्कूल के निकट अवैध शराब की खेप लाई गई है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की जहां से पिक उप पर लोड शराब बरामद किया गया है जबकि तस्कर भागने में सफल रहा है। फिलहाल पुलिस पिकअप को जप्त कर थाना लाई है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस यह पता कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई करनी थी। वहीं दूसरी ओर बरौनी जीआरपी ने बरौनी जंक्शन पर हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर 6 बोतल विदेशी और 8 बोतल बियर को बरामद किया है। शराब तस्कर लगातार ट्रेन के माध्यम से भी शराब तस्करी करने में जूते हैं लेकिन बरौनी जीआरपी लगातार ट्रेनों में अभियान चलाकर शराब बरामद करते रहती है।

Join us on:

Leave a Comment