BMP 8 में ट्रेनिंग के दौरान दो दर्जन महिला जवान बेहोश, आनन फानन में भेजा गया अस्पताल!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय BMP-8 ट्रेनिग सेंटर में फाइनल दौड़ के दौरान करीब दो दर्जन महिला जवान बेहोश होकर मैदान गिर गए। मैदान में ही प्राथमिकी उपचार के बाद लगभग दर्जन भर महिला जवान को ठीक किया गया। हालांकि इस दौरान 8 महिला जवान की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया गया।
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह BMP ट्रेनिंग के 16 किलोमीटर फाइनल दौड़ में 430 जवान शामिल हुए थे। बीएमपी ग्राउंड से होकर सड़क मार्ग होते हुए हैरपुर तक दौड़ पूरी करनी थी लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण दौड़ खत्म होते होते ही करीब दो दर्जन जवान बेहोश हो कर गिर गए। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। कई जवानों द्वारा उनपर पानी छिड़क कर होश में लाया गया । सभी को आनन- फानन में पहले सेंटर पर ही प्राथमिक इलाज किया गया जिसमें अधिकतर जवान ठीक हो गए लेकिन आठ जवान को इलाज के लिए सदस्यता लेना पड़ा आप एक्सक्लूसिव तस्वीर में तस्वीर में देख सकते हैं कि पुलिस वाहन से सदर अस्पताल महिला जवानों को लाया गया है जहां उसका इलाज कराया गया। करीब 1 घंटे इलाज के बाद सभी जवानों को वापस बीएमपी भेज दिया गया जहां सभी खतरे से बाहर है। हालांकि बीएमपी के कोई भी जवान या अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे।

Join us on:

Leave a Comment