मनोज कुमार :-
महात्मा ज्योतिबा क्रांतिकारी संघ के राष्ट्रीय संयोजक राजद के वरिष्ठ नेता विनय कुशवाहा ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के कुशल राजनीति परिपक्वता के कारण आज राष्ट्रीय जनता दल बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
तेजस्वी प्रसाद यादव ने ओवैसी के पार्टी के चार विधायकों को पार्टी में शामिल करा कर जदयू और भाजपा को चारों खाने चित कर दिया।
श्री कुशवाहा ने कहा कि वह भी दिन अब दूर नहीं जब प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी और बिहार के मुख्यमंत्री युवा तेज तरार नेता तेजस्वी प्रसाद यादव होंगे।
जब बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव होगे तभी बिहार में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
श्री कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार और नीतीश कुमार की सरकार देश के 65% युवाओं का भविष्य बर्बाद कर चुकी है नरेंद्र मोदी ने रेलवे बीएसएनएल सहित तमाम बड़े सरकारी उपक्रमों को निजी क्षेत्र में बेच दिया जिससे युवाओं को रोजगार मिलना बंद हो गया। बिहार के गरीब और मध्यम वर्ग के युवा काफी संख्या में रेलवे एवं सेना में नौकरी पाते थे लेकिन वर्तमान की मोदी सरकार देश के जवानों को भविष्य बर्बाद कर चुकी है करोड़ों की संख्या में युवा बेरोजगार हैं और अधिकतर युवाओं का वैकेंसी के इंतजार में उम्र तक खत्म हो चुका है।
राजद के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा, मनोज कुशवाहा सत्येंद्र पांडे, छोटू पांडे, भोला यादव पंकज यादव आदि नेताओं ने भी ओवैसी की पार्टी के विधायकों को राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने पर स्वागत किया है।




