प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक व्यवसाई के घर चोरो ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर मोहल्ले की है। चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी कैमरे में एक नाइटी पहने चोर घर में दाखिल होता है और अलग अलग कमरे में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखे लाइसेंसी रिवाल्वर, 30 कारतुस, 5 लाख रुपए नगद और करीब 15 लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात की चोरी की है। चोरों ने राइफल को छोड़ दिया जबकि रायफल के पास रखें रिवाल्वर की चोरी की है। घटना की सूचना पर लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच पुरे मामले की जांच पड़ताल की है। बताया जाता है कि संजीव कुमार सिंह जिले के बड़े व्यवसाई हैं इनका पेट्रोल पंप ,ठेकेदारी और बाइक का शोरूम है। आप सीसीटीवी कैमरे में देख सकते हैं कि एक चोर बरामदे में दाखिल होता है खिड़की के रास्ते और कमरों में जाकर गोदरेज तोड़कर चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बाईट- संजीव कुमार सिंह, व्यवसाई




