अरविंद कुमार :-
पूर्वी चंपारण के रक्सौल शहर में जर्जर रोड कयाकल्प मिलने की उम्मीद जगी।गढ्ढा वाली रॉड शहर के बीच होने के कारण थोड़ी बारिश पर ही नारकीय स्थिति में तब्दील होने लगता है।
रक्सौल शहर के बीचों बीच गढ़े वाली रोड पे आवागमन में परेशानी को लेकर धरना पर्दशन का रूप लेने लगा था जिस कारण पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी शिर्सत कपिल अशोक के निर्देश पर भूमि उप समाहर्ता रक्सौल ने शहर की निरीक्षण किया
निरीक्षण के क्रम में शहर में क्रम में शहर के अवैध अतिक्रमण स्थलों को चिन्हित किया शहर के मेन रोड में बन रहे सड़क नाला निर्माण का भी निरीक्षण किया गया एवं विलंब से कार्य करने के कारण संवेदक को सख्त हिदायत एवं निर्देश देते हुए आदेशित किया गया कि रोड एवं नाला का निर्माण जल्द जल्द कराया जाय।ताकि जलजमाव की स्थिति के कारण लोगो का आवागमन में कोई बाधा हो।यदि समय रहते रक्सौल शहर का रोड एवं नाला निर्माण नही पूरा किया गया तो संबेदक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।रक्सौल शहर के निरीक्षण में राम दुलार राम भूमि उप समाहर्ता रक्सौल समेत रक्सौल नगर निगम प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी संतोष सिंह ,नगर सिटी मैनेजर लालदेव यादव,नगर सफाई इन्सपेक्टर रामनरेश कुशवाहा, संजय बैठा सहित शहर के कई गण्यमान्य ब्यक्ति मौजूद रहे।




